कानपुर लाल कॉलोनी लव जिहाद : कानपुर में एक धर्मपरिवर्तन कर शादी करने का एक मामला सामने आया है जिसमें युवती ने खुद अपना व लड़के का वीडियो बनाकर वीडियो शोशल मीडिया में वायरल किया है। जिसमे शालिनी व फैसल ने खुद से शादी की बात कबूली है और इन दोनों का कहना है कि हम लोगो को जान का खतरा है।
बर्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती शालिनी यादव ने अपने घर वालो को पेपर का बहाना बताकर घर से निकली और वह जूही लाल कालोनी के रहने वाले फैसल के साथ कानपुर से जा कर धर्म परिवर्तन कर पहले कोर्ट मैरिज की उसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया है। वही लड़की के घर से गायब होने के बाद लडक़ी के परिजनों ने किदवई नगर थाने में तहरीर दी है लड़की का कहना है कि वो अपनी मर्जी से घर से गई है और उसने फैसल के साथ धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली है और लड़की के भाई व पिता लगातार घर वापस आने के लिए दबाव बना रहे है और लड़की व लड़के को देख लेने की धमकी दे रहे है।
शालिनी व फैसल ने खुद अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है वही शालिनी का कहना है कि वह फैसल को छह साल से जानती है। वहीं इस पूरे मामले में लड़की के परिजन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे है। इस पूरे मामले में सीओ किदवई नगर आलोक सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है।
इस इलाके में इस केस के बाद पांच और केस सामने आये हैं। कल्याणपुर में दो जुलाई को ऐसा ही मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें आवास विकास तीन निवासी दो सगी बहनों को गुमराह करके कमाल और खलील नामक युवक भगा ले गए थे। यह दोनो भी लाल जूही कॉलोनी के रहने वाले थे। तीसरा मामला पनकी रतनपुर का है। यहां भी जूही लाल कॉलोनी के मोहम्मद मोसिन ने लड़की का ब्रेन वॉश किया गनीमत है की छोटी बहन के सतर्क होने पर मामला खुल गया।
एक बालिग लड़की जो मानसिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ है वो ऐसा कैसे कर सकती है? ये इस्लामिक कटरपंथी हिंदुओं की बेटी बहनो को बड़े ही अच्छे से फुसला लेते हैं। लेकिन यदि यही काम इनकी घर की लड़कियों के साथ होता है तो ये एक बार भी हिंदुओं जान लेने में संकोच नहीं करेंगे। इस पर हिंदुओं को विचार करना चाहिए कि क्या इस्लामिक कट्टर किसी भी लड़के या लड़की के लिए प्यार में आकर धर्म परिवर्तन करेंगे?