बिहार से एक बहुत बड़ी ख़बर आ रही है। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने दावा किया है कि लालू यादव ने जेल से फोन करके बीजेपी के विधायक को लालच देकर बिहार विधानसभा के स्पीकर के चुनाव के लिए वोट ना देने को कहा।
सुशील मोदी की तरफ से एक ऑडियो जारी किया है और दावा किया है कि आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी ने जेल से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विधायक ललन पासवान को फोन किया, मंत्री पद का लालच दिया और उनके साथ आने को कहा। लल्लन पासवान बिहार की पीरपैंती विधानसभा सीट से विधायक हैं।
सोशल मीडिया पर ये ऑडियो खूब वायरल हो रहा है। आप भी सुनिए ये ऑडियो:-
लालू यादव ने दिखाई अपनी असलियत
लालू प्रसाद यादव द्वारा NDA के विधायक को बिहार विधान सभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रलोभन देते हुए। pic.twitter.com/LS9968q7pl
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 25, 2020
बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने चुनाव जीतने के लिए युवाओं से खूब वादे किए थे। लेकिन युवाओं का भरोसा के जैसी नहीं जीत पाए बिहार की जनता ने इंडिया को ही अपना समर्थन दिया। खैर अगर यह वायरल ऑडियो सही निकला तो एक बार फिर से राष्ट्रीय जनता दल की छवि को नुकसान पहुंचेगा जो झूठे झूठे वादे तेजस्वी यादव करते हैं उनके पिता की वजह से उनके वादे भी झूठे लगने लगेंगे।
लालू यादव ने दिखाई अपनी असलियत
लालू प्रसाद यादव द्वारा NDA के विधायक को बिहार विधान सभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रलोभन देते हुए। pic.twitter.com/LS9968q7pl
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 25, 2020
सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “लालू यादव ने दिखाई अपनी असलियत लालू प्रसाद यादव द्वारा NDA के विधायक को बिहार विधान सभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रलोभन देते हुए।”