पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिरी : पुडुचेरी की नवनियुक्त उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी को विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था। विपक्ष के सत्तारूढ़ कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के बहुमत खोने का दावा करने के बाद राज्यपाल ने यह निर्देश दिया था।
Puducherry Chief Minister submits resignation to the Lieutenant Governor after losing majority in the Assembly pic.twitter.com/Y2posu1zXQ
— ANI (@ANI) February 22, 2021
नापाक पाकिस्तान के FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर निकलने की उम्मीद नहीं , मुश्किल में इमरान सरकार
कांग्रेस के विधायक के. लक्ष्मीनारायणन और द्रमुक के विधायक वेंकटेशन के रविवार को इस्तीफा देने के बाद 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 11 हो गई थी, जबकि विपक्षी दलों के 14 विधायक हैं।पूर्व मंत्री ए. नमसिवायम (अब भाजपा में) और मल्लाडी कृष्ण राव समेत कांग्रेस के चार विधायकों ने इससे पहले इस्तीफा दिया था, जबकि पार्टी के एक अन्य विधायक को अयोग्य ठहराया गया था। नारायणसामी के करीबी ए. जॉन कुमार ने भी इस सप्ताह इस्तीफा दे दिया था।
केंद्र सरकार ने चार दिन पहले उपराज्यपाल किरण बेदी को हटा दिया था। उनकी जगह तेलंगाना की गवर्नर डॉ. तिमिलिसाई सुंदरराजन को पुडुचेरी का LG बनाया गया। बेदी चार साल राज्य की उपराज्यपाल रहीं। वे रविवार को दिल्ली रवाना हो गईं।अब ये माना जा सकता है कि किरण बेदी ने अपना हिसाब बराबर कर लिया,और लोग कहते है उनको राजनीति ही नही आती।कुछ ट्वीट्स तो ये भी आ रहे कि राहुल गांधी वहाँ गए और सरकार गिर गई।
Rahul Gandhi goes to Puducherry, and the rest is history ! ! ! pic.twitter.com/Mm8BZdQXzO
— C T Ravi 🇮🇳 ಸಿ ಟಿ ರವಿ (@CTRavi_BJP) February 22, 2021