सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी

सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी : अब यहां से कहां जाएं हम…?

ट्रेंडिंग धर्म
  • प्रदीप भटनागर


सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी : देश में जो हो रहा है, उसे देखकर समझ नहीं आ रहा है कि हम कहां जाएं। हम ऐसे देश में रहने के आदी नहीं है, जिसमें सनातनियों यानी हिन्दुओं के धर्म के लिए अदालतें तक बोलने लग जाएं।

बताइए, सनातनियों को सबक सिखाने और उनके धर्म को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कुछ नेताओं ने गिरोहबंदी की। यह नेता जैसे ही पूरे देश में सक्रिय हुए, बीच में अदालत कूद पड़ी। अदालत कहने लगी सनातन धर्म चिरकालिक है, इस पर घृणास्पद बातें ना कहीं जाएं।


नरेंद्र मोदी जन्मदिम विशेष : 2024 में फिर इतिहास रचेगा वो भगवाधारी!

नरेंद्र मोदी जन्मदिम विशेष : 2024 में फिर इतिहास रचेगा वो भगवाधारी!


यही नहीं अदालत ने कहा कि सनातन धर्म का हिंदुत्व और हिंदू पद्धति से जीवन जीने वालों पर बड़ा प्रभाव है। इसमें राजा के प्रजा को लेकर कर्तव्य बताए गए हैं। माता पिता और गुरु के कर्तव्य बताए गए हैं। गरीबों के प्रति कर्तव्यों का उल्लेख है और अन्य कर्तव्य भी बताए गए हैं। इसलिए अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर सनातन धर्म को लेकर घृणास्पद बातें नहीं की जानी चाहिए।

अब यह भी जान लीजिए कि यह अदालत तमिलनाडु की मद्रास हाईकोर्ट है, जिसने कहा कि सीमित संदर्भों के आधार पर सनातन धर्म को जातिवाद और छुआछूत को बढ़ावा देने वाला बताना गलत है। अब बताइए, जब देश की अदालतों का रुख ऐसा हो तो राजनीति की मारी ताकतें कहां जाएं और सबसे बड़ा भयवश तुष्टिकरण को जीवन मंत्र मानने वाले सेकुलर कहां जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *